हरियाणा में सफाई कर्मचारीयों ने दी राज्यव्यापी हड़ताल की चेतावनी, जाने बड़ी वजह ?

 | 
हरियाणा में सफाई कर्मचारीयों ने दी राज्यव्यापी हड़ताल की चेतावनी, जाने बड़ी वजह ?

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने सरकार पर 13 मई के समझौते से पीछे हटने का आरोप लगाते हुए आंदोलन का ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक, रविवार को मुख्य दमकल केंद्र में जिला प्रधान अजय श्योराण की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इसके अलावा यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि पांच अगस्त तक मांगों को लागू नहीं किया गया तो छह, सात और आठ अगस्त को तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल की जाएगी। अगर इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ तो यूनियन ने कहा की हड़ताल को अनिश्चितकालीन किया जा सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार, राज्य प्रधान राजेंद्र सिणद और राज्य वरिष्ठ उप प्रधान राजीव खत्री ने कहा कि 13 मई के द्विपक्षीय समझौते में कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन सरकार अब उन्हें लागू करने से बच रही है। उन्होंने कहा कि जॉब सिक्योरिटी का पत्र नियमित सरकारी नौकरी का विकल्प नहीं हो सकता। कर्मचारियों के साथ किए गए समझौते को पूरी तरह लागू करना होगा।

जैसा की नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य सचिव पुरुषोत्तम दानव ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रुप डी के पदों में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की गई है और स्थायी भर्ती की मांग को लेकर कर्मचारी संघर्ष करेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News