संजय भंडारी प्रांतपाल निर्वाचित

लायंस क्लब अंतरराष्ट्रीय प्रांत 3233 ई 2 की डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में एमजेएफ लायन संजय भंडारी को वर्ष 2020-2021 के लिए प्रांतपाल पद पर निर्वाचित किया गया। 
 | 
संजय भंडारी प्रांतपाल निर्वाचित

उदयपुर 25 मई 2020 । लायंस क्लब अंतरराष्ट्रीय प्रांत 3233 ई 2 की डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में एमजेएफ लायन संजय भंडारी को वर्ष 2020-2021 के लिए प्रांतपाल पद पर निर्वाचित किया गया। संजय भंडारी का यह कार्यकाल 1 जुलाई 2020 से प्रारंभ होकर 30 जून 2021 तक रहेगा। 

संजय भंडारी ने बताया कि उनका कार्य क्षेत्र में जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर, अजमेर, ब्यावर, भीलवाड़ा, कोटा, मंदसौर, नीमच, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, माउंट आबू क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले 205 लॉयन्स क्लब होंगे। जिनके 6500 से अधिक लॉयन सदस्य है,जो इस कोरोना वर्ष में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। संजय भंडारी ने सभी सदस्यों का आभार जताया।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News