रामपुरा संस्कृत विद्यालय में “संस्कृत ज्ञान प्रदर्शनी”

शहर के उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय रामपुरा में “संस्कृत ज्ञान प्रदर्शनी” का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में काम आने वाली वस्तुओं का ज्ञान और उनके संस्कृत शब्दकोष को विस्तृत करने के लिए प्रदर्शनी लगायी गयी। प्रदर्शनी का उद्घाटन संभागीय शिक्षा अधिकारी भगवती शंकर व्यास ने किया, वहीं अध्यक्ष रोटरी हेरिटेज उदयपुर के सचिव संजीव जोधावत और विशिष्ट अतिथि व्यावसायी कमल जैन थे।

 | 
रामपुरा संस्कृत विद्यालय में “संस्कृत ज्ञान प्रदर्शनी”

शहर के उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय रामपुरा में “संस्कृत ज्ञान प्रदर्शनी” का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में काम आने वाली वस्तुओं का ज्ञान और उनके संस्कृत शब्दकोष को विस्तृत करने के लिए प्रदर्शनी लगायी गयी। प्रदर्शनी का उद्घाटन संभागीय शिक्षा अधिकारी भगवती शंकर व्यास ने किया, वहीं अध्यक्ष रोटरी हेरिटेज उदयपुर के सचिव संजीव जोधावत और विशिष्ट अतिथि व्यावसायी कमल जैन थे। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शीला शर्मा ने बताया कि शहर में विभिन्न तरह की प्रदर्शनियां लगायी जाती है लेकिन प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के ज्ञान में बढ़ोतरी हो ऐसा आयोजन नहीं हो पाता है इस बात को ध्यान में रखकर “ज्ञान प्रदर्शनी” लगायी गयी साथ ही इन वस्तुओं को दैनिक जीवन में संस्कृत में बोला जायेगा तो संस्कृत का प्रचार और विस्तार होगा।

प्रदर्शनी में विद्यालय के विद्यार्थियों ने खाद्य सामग्री, सब्जियाँ, मिठाई, मसाले, कपड़े, मकान बनाने के काम आने वाले औजार व सामान, पौधे, गमले, फल आदि प्रदर्शित किये। प्रदर्शनी के दौरान प्रदर्शित सभी वस्तुओं के साथ उनकी समग्र जानकारी और लाभ संस्कृत में लिखे हुए थे। प्रदर्शनी में संस्कृत के दोहे और उनका हिन्दी में अनुवाद किया गया।

मुख्य अतिथि भगवती शंकर व्यास ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हम जीवन पर्यन्त कई वस्तुओं का उपयोग करते है लेकिन सभी की बारीक जानकारी हमें नहीं होती है, इस प्रदर्शनी से बच्चों और उनके परिजनों को महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी जो शिक्षा के साथ सामाजिक जीवन में काम आयेगी। रोटरी हेरिटेज उदयपुर के सचिव संजीव जोधावत ने कहा कि बच्चों ने प्रदर्शनी के माध्यम से स्वनिर्मित और स्वदेशी सामान के उपयोग का संदेश दिया है जो सराहनीय है। प्रदर्शनी के दौरान बच्चों में काफी उत्साह दिखा और वे प्रदर्शित वस्तुओं की जानकारी अपनी कॉपी में लिखते दिखाई दिये।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News