सन्त लोकेशानंद कल पहुचेंगे उदयपुर

भक्तों संग करेंगे सत्संग

 | 
saint lokeshanand

उदयपुर 1 अक्टूबर 2021 । श्री नारायण भक्ति पंत के प्रवर्तक संत श्री लोकेशानन्द जी तीन दिवसीय प्रवास पर शनिवार को उदयपुर पहुंचेंगे। उनके उदयपुर आगमन पर नारायण भक्ति पंथ मेवाड़ के सेवक एवं दीक्षार्थी संत श्री का भव्य स्वागत करेंगे। 

प्रवास के प्रथम दिवस संत श्री पुलां में भक्तों के संग भजन व सत्संग करेंगे। अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान संत श्री कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, वे नारायण भक्ति पंत मेवाड़ के स्वयं सेवकों के साथ भगवान श्री नारायण के शहादा (महाराष्ट्र) में बनने वाले भव्य मंदिर, निर्माण एवं आगामी दिनों में उदयपुर में होने वाली भव्य कथा एवं सत्संग के संदर्भ में चर्चा भी करेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News