संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सेवादारों ने चमकाया उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन
संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की उदयपुर शाखा द्वारा उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर बुधवार को महा सफाई अभियान चलाकर रेलवे स्टेशन के समस्त प्लेटफार्म, ओवरब्रिज, पार्किंग जैसे गंदगी भरे स्थानों सहित हर कोने कोने को साफ-सुथरा करके स्वच्छता का संदेश दिया एवं "प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान" के तहत पानी की प्लास्टिक बोतलें, चाय कप, प्लास्टिक की थैली, प्लास्टिक प्लेट आदि इस्तेमाल नहीं करने के लिए जन जन को प्रेरित किया।

उदयपुर। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की उदयपुर शाखा द्वारा उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर बुधवार को महा सफाई अभियान चलाकर रेलवे स्टेशन के समस्त प्लेटफार्म, ओवरब्रिज, पार्किंग जैसे गंदगी भरे स्थानों सहित हर कोने कोने को साफ-सुथरा करके स्वच्छता का संदेश दिया एवं “प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान” के तहत पानी की प्लास्टिक बोतलें, चाय कप, प्लास्टिक की थैली, प्लास्टिक प्लेट आदि इस्तेमाल नहीं करने के लिए जन जन को प्रेरित किया।
2 अक्टूबर गांधी जयंती पर उदयपुर सिटी रेल्वे स्टेशन सहित राजस्थान के 28 रेलवे स्टेशनों एवं संपूर्ण भारत के 350 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर डेढ़ लाख से अधिक संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के वॉलिंटियर्स द्वारा महा सफाई अभियान प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलाया गया।
इस अवसर पर रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान से संबंधित ऑडियो क्लिप भी चलाई गई. यहां यह भी उल्लेखनीय है निरंकारी मिशन द्वारा गत वर्षों में 2 अक्टूबर सन 2015 से एक वर्ष तक प्रतिमाह उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन सहित समस्त भारत में286 से अधिक स्टेशनो पर सफाई अभियान चलाया गया था।
सफाई अभियान के प्रारंभ में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सेवादारों द्वारा प्रार्थना सभा आयोजित की गई जिसमें स्वच्छता की शपथ ली गई इस अवसर पर स्थानीय ब्रांच संयोजक जीत सिंह सहित रेलवे के क्षेत्रीय अधिकारी मुकेश श्रीवास्तव, स्टेशन अधीक्षक मुकेश जोशी, सहायक सुरक्षा आयुक्त पोखर मल मीणा, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक दिनेश कुमार आदि उपस्थित थे।
