संत पॉल के रक्षित धाकड़ का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नवां स्थान

राजस्थान शिक्षा तथा अनुसंधान विकास सोसायटी, जयपुर की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज तथा छात्रवृत्ति प्रतियोगिता में उदयपुर के संत पॉल विद्यालय के छात्र रक्षित धाकड़ ने राज्यस्तरीय सूची में नवां स्थान प्राप्त किया है।

 | 

विद्यालय के प्राचार्य फादर जॉर्ज वी.जे. ने बताया कि उक्त संस्था द्वारा गत वर्ष राजस्थान के जिला मुख्यालयों पर लिखित परीक्षा आयोजित की थी। जिसमे विद्यालय के कई  छात्रों ने भाग लिया था, इसी  परीक्षा में रक्षित धाकड़ ने नवां स्थान प्राप्त किया है।

रक्षित धाकड़ वर्तमान में कक्षा 9 में अध्ययनरत है। प्राचार्य ने विद्यालय के छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि छात्र भविष्य में ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर विद्यालय का नाम रोशन करें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News