सिन्धी सामूहिक विवाह में सन्त साधराम मुख्य अतिथि होंगे
सन्त सतराम दास साहिब एवं अमर शहीद सन्त कंवर राम साहिब के गद्दीनशीं, रहड़की साहिब सिन्ध पाकिस्तान से आये आध्यात्मिक सन्त साधराम साहिब, उदयपुर में 12 फरवरी 2016 को शुभ केसर गार्डन में होने वाले 20वें सिन्धी सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में नवविवाहि
सन्त सतराम दास साहिब एवं अमर शहीद सन्त कंवर राम साहिब के गद्दीनशीं, रहड़की साहिब सिन्ध पाकिस्तान से आये आध्यात्मिक सन्त साधराम साहिब, उदयपुर में 12 फरवरी 2016 को शुभ केसर गार्डन में होने वाले 20वें सिन्धी सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देगें तथा सन्त सांई साधराम साहिब कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भी रहेंगें।
समिति के महामंत्री सुनिल खत्री ने जानकारी दी कि सन्त साधराम अपनी मण्डली सहित भारत पहुँच चुके है तथा लखनउ आदि स्थानों की यात्रा कर 11 फरवरी को उदयपुर पंहुचेगें। प्रवक्ता हरिश चावला ने बताया कि सामूहिक विवाह की तैयारियों के लिये उदयपुर शहर की सभी महिला व युवा संगठनों की अगली बैठक सोमवार रात्री 8 बजे झूलेलाल भवन शक्ति नगर में रखी गयी है ।