18 वर्षों से लोगों की प्यास बुझा रही है वृद्धा संतोष देवी

18 सालों से एक ही जगह फतहपुरा मार्ग पर बैठकर लोगों को भीषण गर्मी में मटके का ठंडा पानी पिला रही है

 | 
santosh devi

उदयपुर 1 जून 2024। शहर में लगातार भीषण गर्मी बढ़ती जा रही है और उदयपुर विकास प्राधिकरण और नगर निगम द्वारा जगह-जगह लगाकर भीषण गर्मी में आमजन की प्यास बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।  

वहीँ फतेहपुरा मार्ग पर 80 वर्ष की वृद्धा संतोष देवी करीब 18 वर्षों से पानी के मटके से लोगों की प्यास बुझा रही है। संतोष देवी ने बताया कि इस भीषण गर्मी में लोगों की सेवा करना पुण्य का काम है और वह लगातार 18 सालों से एक ही जगह बैठकर लोगों को भीषण गर्मी में मटके का ठंडा पानी पिला रही है। 

उन्होंने बताया कि उनके घर पर मन नहीं लगता था तो दो मटके लेकर करीब 18 साल पहले यहां पर आए और लोगों को पानी पिलाने का काम शुरू किया जो लगातार जारी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News