राजसमंद के सापोल गांव को मिली स्वास्थ्य सेवाओं की नई सौगात

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण
 
 | 
Rajasmand News

 

Udaipur Times, Rajasmand News: 25 जून 2026। ग्राम सापोल में मुख्यमंत्री बजट के अंतर्गत 55 लाख रुपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं और इस स्वास्थ्य केंद्र को क्षेत्र की जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र केवल एक भवन नहीं, बल्कि जन-आकांक्षाओं, संवेदनशील शासन और विकास के संकल्प का साकार स्वरूप है। Rajasmand News

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि इस उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से ग्राम सापोल एवं आसपास के क्षेत्रवासियों को उपचार, परामर्श और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अब दूर-दराज़ नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने इसे ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सुविधाओं के एक नए युग का शुभारंभ बताते हुए कहा कि गाँव की धरती पर अब आरोग्य, राहत और विश्वास का नया दीप प्रज्वलित हुआ है। Rajasmand News

विधायक दीप्ति ने इस अवसर पर अपना संकल्प दोहराया कि राजसमंद विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक गाँव विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं से सशक्त बने। उन्होंने कहा कि जनसेवा के इसी पथ पर निरंतर अग्रसर रहते हुए वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। Rajasmand News

समारोह में विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने ग्राम सापोल के नागरिकों एवं मातृशक्ति द्वारा प्रदत्त आत्मीय सम्मान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने सरकार द्वारा प्रदत्त इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। Rajasmand News

समारोह में मंडल अध्यक्ष गोपाल श्रीमाली, महामंत्री भेरूलाल जोशी, महेंद्र सिंह राठौड़, निवर्तमान प्रधान अरविन्द सिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष चंद्र शेखर बागोरा, फरारा पूर्व सरपंच बहादुर सिंह राठौड़, प. स. सदस्य भावेश कुमावत,, बूथ अध्यक्ष लक्मण सिंह, चुनीलाल कुमावत, भेरूलाल पगारिया, धन सिंह, भीम सिंह, मुकेश पालीवाल, मुकेश जोशी पूर्व मण्डल अध्यक्ष सहित अनेक कार्यकर्त्ता व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News