सारा ने जन्म दिया दो शावकों को, सज्जनगढ़ में बढ़ा शेरों का कुनबा
उदयपुर के जैविक उद्यान सज्जनगढ़ में गत दिनों मादा लॉयन सारा ने दो नन्हें शावकों को जन्म दिया। उपवन संरक्षक (वन्यजीव) ने बताया कि लॉयन सारा व दोनो शावक पूर्णरूप से स्वस्थ हैं एवं उद्यान के पशु चिकित्सक डॉ. करमेंन्द्र प्रताप सिंह व केयरटेकर रामसिंह की निगरानी में हैं।

उन्होंने बताया कि केन्द्रीय चिडि़याघर प्राधिकरण पई दिल्ली की अनुमति पर वन्यजीव आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत एक नर लॉयन प्रशान्त को पील्लीकुला मंगलौर भेजकर उसकी एवज में मादा लॉयन सारा को 15 जुलाई 2017 को जैविक उद्यान सज्जनगढ़ में लाया गया, जिसे नर लॉयन अली के साथ रखा गया परिणामस्वरूप दो शावकों का जन्म हुआ है। अब निकट भविष्य में पर्यटकों के लिए लॉयन की संख्या में वृद्धि होगी।