सरस राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला 2019: अंतिम तीन दिन हर उत्पाद पर मिल रहा है डिस्काउंट

भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा प्रायोजित एवं राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद्, उदयपुर (राजीविका) द्वारा शिल्पग्राम के दर्पण द्वार पर आयोजित उदयपुर सरस राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला अपने अंतिम पड़ाव पर है। मेले के अंतिम तीन दिन को देखते हुए हर उत्पाद पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।

 | 

राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक नरपत सिंह जेतावत ने बताया कि मेले में हेंडीक्राफ्ट, कपडे, खिलौने, लैदर, सजावटी सामान, विविध व्यंजन, गहने, हैण्डलूम बाॅस के उत्पादन, अचार, नमकीन, पापड, ज्वैलरी, कंगन, हनी, पेंटिंग, जानवरों के लिये पोषण भोजन और टेराकोटा आदि विभिन्न प्रकार के उत्पादों पर विशेष छूट के साथ बिक्री की जा रही है। हाल ही विवाह का सीजन देखते हुए मेले में मेवाडी साफे एवं पगडिया विशेष आकर्षण का केन्द्र बने हुए है एवं इनकी बिक्री जोरो पर है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

जिला प्रबंधक (आजीविका) सुश्री जाफरीन ने बताया कि संध्याकाल में स्वयं सहायता समूहों की ओर से आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों भी प्रस्तुति भी मेले में समा बांध रही है। मेले में आमजन को निःशुल्क प्रवेश के साथ निःशुल्क् बस सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News