सरदार प्रवीण सिंह अरोड़ा ने 67 वर्ष की आयु में संगीत में एम.ए. पूरा किया

यदि मन में संकल्प और लगन हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं
 | 
Sardar Praveen singh arora

उदयपुर 14 November 2025 । सिख समाज के वरिष्ठ सदस्य सरदार प्रवीण सिंह अरोड़ा ने यह सिद्ध कर दिया है कि सीखने की कोई आयु नहीं होती। लगभग 45 वर्ष बाद उन्होंने पुनः पढ़ाई आरंभ की और संगीत विषय में प्रथम श्रेणी से “मास्टर ऑफ म्यूज़िक (M.A.)" की परीक्षा उत्तीर्ण कर एक नई मिसाल कायम की है। 

सरदार प्रवीण सिंह अरोड़ा ने अपनी ग्रेजुएशन वर्ष 1980 में पूर्ण की थी, और 67 वर्ष की आयु में पुनः शिक्षा के क्षेत्र में लौटकर यह असाधारण उपलब्धि प्राप्त की। उनका यह समर्पण और दृढ़ निश्चय न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे उदयपुर सिख समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। 

उनकी इस उपलब्धि से यह स्पष्ट संदेश मिलता है कि यदि मन में संकल्प और लगन हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। यह उपलब्धि हर आयु वर्ग के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है कि सीखना जीवनभर का सतत प्रयास होना चाहिए।

सिख मीडिया सेंटर, उदयपुर की ओर से सरदार प्रवीण सिंह अरोड़ा को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं एवं उनके स्वस्थ, सक्रिय और प्रेरणादायी जीवन के लिए मंगलकामनाएं की।