महिलाओं के लिए साडि़यां, शॉल, ड्रेस मटेरियल व लाख की चुडि़यां
टाउन हॉल प्रांगण में चल रही राज्य स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में महिलाओं के लिए विशेष आकर्षण के रूप में खादी, सिल्क, रेशमी साडि़यां, ड्रेस मटेरियल, वुलन लेडिज शॉल, लाख की चुडि़यां, लेडि़ज पर्स व कपड़े के आकर्षक बेग बिक्री हेतु उपलब्ध है और जो उन्हें खरीददारी के लिए उत्साहित कर रहे है।

यह जानकारी देते हुए मेला प्रभारी पप्पू खण्डेलवाल ने बताया कि मेले में महिलाओं को इस बार जैसलमेर की वुलन शॉल, पट्टु बरड़ी, कशीदा शॉल, टाई एण्ड डाई शॉल, सिल्क की साडि़यों में ब्ल्यु चेरी, कांता, कटकी, बंधेज और लहेरिया साडि़या विशेष रूप से भा रही है और वे इसकी खरीददारी में भी विशेष रूचि दिखा रहीं है। इसके अलावा सिल्क का कपड़ा, ड्रेस मटेरियल, कलात्मक आकर्षक कपड़े के बेग, हेण्ड ब्लॉक प्रिंट, बेडशीट आदि भी मेले का आकर्षण बढ़ा रहे है। महिलाओं के लिए गर्म स्वेटर, जैकेट, गाऊन मेले में उपलब्ध है। चूडियों और कड़ों की शौकीन महिलाओं के लिए मेला स्थल पर स्थापित दुकानों में लाख की चुडि़यां और बेहद आकर्षक कड़े भी उन्हें लालायित कर रहे है।
महिलाएं अपने किचन का ख्याल रखते हुए विभिन्न तरह के अचार, मुरब्बे, पापड़, बड़ी, नमकीन आदि की खरीददारी में भी रूची दिखा रही है। चमडे व कपडे से निर्मित लेडिज पर्स व बेग उचित मूल्यों पर मेला स्थल पर उन्हें मिल रहे है।