Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के सिरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। DC शांतनु शर्मा ने सिरसा जिले के गांव रंधावा के सरपंच को सस्पेंड कर दिया और चट्ठा गांव की सरपंच को पद से हटा दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार डबवाली के चट्ठा गांव की सरपंच वीरपाल कौर को DC सिरसा ने पद से हटाया, 10वीं की शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र सही नहीं पाया गया। पंचायत का रिकॉर्ड, धनराशि और संपत्ति बहुमत वाले पंच को सौंपने के आदेश दिए। Haryana News
जानकारी के मुताबिक नाथूसरी चौपटा खंड के गांव रंधावा में डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना में गंभीर अनियमितताएं पाई गई। इस पर DC ने ग्राम पंचायत रंधावा के सरपंच सुभाष सिंह को पद से सस्पेंड कर दिया। यह कार्रवाई हरियाणा पंचायती राज अधिनियम-1994 की धारा 51 के तहत की है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार DC कार्यालय ने 25 अगस्त 2026 को सख्ती दिखाते हुए सरपंच सुभाष सिंह को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।