सर्व धर्म सामूहिक शादी सम्मलेन के दावतनामा का विमोचन
उदयपुर 26 दिसंबर 2019। लाइफ प्रोग्रेसिव सोसाइटी द्वारा 31 दिसम्बर को भंडारी दर्शक मंडप में सातंवा सर्व समाज, सर्व धर्म सामूहिक शादी सम्मलेन आयोजित किया जायेगा। इसके लिये दिये जाने वाले दावतनामे का आज सोसायटी कार्यालय में विमोचन किया गया।
डॉ खलील अगवानी ने बताया कि 31 दिसंबर मंगलवार को प्रातः 9 बजे पल्टन मस्जिद, चेतक सर्किल से बारात रवाना होगी, जो शिक्षा विभाग चौराहा होती हुई गाँधी ग्राउंड पहुंचेगी लेकिन दुल्हने सीधे भंडारी दर्शक मंडप पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि 11 बजे निकाह एवं विवाह की रस्म एक साथ सम्पन्न होगी। जोहर की नमाज के बाद विदाई की रसम अदा होगी।
डॉ अगवानी ने बताया आगामी सम्मलेन 28 जून 2020 को रखा गया है। डॉ अगवानी ने बताया कि समाज के लिये शीघ्र ही रोजगार, शिक्षा, के लिये सेंटर खोलकर अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
डॉ.अगवानी ने बताया कि सोसायटी ने अपने कार्यक्रमों के लिये किसी भी व्यक्ति को एजेन्ट के रूप में अधिकृत नहीं कर रखा है। दावतनामा विमोचन के अवसर पर मौलाना आस मोहम्मद, मुस्तफा रजा, सलीम रजा, हाजी सलीम अगवानी, ताहिर खान, मोहम्मद रफीक खान, उजमा शरीफ, माजिदा गोरानावाला, शमीम बानो, छोटू भाई, मोहम्मद रईस, अजीज मोहम्मद मौजूद थे।