सर्व,धर्म मैत्री संघ व रोटरी क्लब मेवाड़ ने की आयोजित की आशुभाषण प्रतियोगिता

सर्व,धर्म मैत्री संघ व रोटरी क्लब मेवाड़ के संयुक्त तत्वाववधान में आज सेन्ट ग्रेगोरियरस स्कूल में दो वर्गो में आयोजित आशुभाषण प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में सेन्ट मैरिज स्कूल तितरड़ी की सारा स्तुति जोसेफ तथा सीनियर वर्ग में सीडलिंग स्कूल के प्रिन्यश हूमद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 | 

संघ के अध्यक्ष संदीप सिंघटवाड़िया ने बताया कि महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं,पर्यावरण, आतंकवाद, मेवाड़ के वीर विषयों में आयोजित आशुभाषण के प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में सीडलिंग स्कूल की नुपूर पालीवाल द्वितीय, सेंट मेरिज स्कूल फतहपुरा की लुबिना बानु व स्कोलर्स एरिना की दिव्यांगना राणावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में सेंट ग्रेगोरियस की तनिशा आचार्य द्वितीय तथा द स्कोलर्स एरिना की विदुषी जैन तृतीय रही।

Click here to Download the UT App

संघ के निदेशक फादर नोरबर्ट हरमन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी क्लब मेवाड़ के अध्यक्ष प्रेम मेनारिया, विशिष्ठ अतिथि सचिव मुकेश गुरानी, सेन्ट ग्रेगोरियस के मेनेजर फादर जैकब मैथ्यू थे। कार्यक्रम के जज मुश्ताक चंचल व इकबाल सागर थे। प्रारम्भ में संदीप सिंघटवड़िया, फादर नोरबर्ट हरमन, प्रमिला फर्नांडिज, ब्रदर सुसाई ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News