क्रिसमस पर्व पर मैत्री सदन के सर्वधर्म सदभाव रैली
मैत्री सदन की शांति रैली की बैठक मैत्री सदन, पटेल सर्किल उदयपुर में संपन्न हुई। जिसमे 25 दिसम्बर को क्रिसमस पर्व पर होने वाली शांति रैली निकलने की तैयारियों पर चर्चा की गयी।
मैत्री सदन की शांति रैली की बैठक मैत्री सदन, पटेल सर्किल उदयपुर में संपन्न हुई। जिसमे 25 दिसम्बर को क्रिसमस पर्व पर होने वाली शांति रैली निकलने की तैयारियों पर चर्चा की गयी।
फादर नॉर्बर्ट ने बताया की शांति रैली में विभिन्न समाज और धर्मो के लोग शांति यात्रा में शामिल होंगे। रैली में शांति सदभाव, क्रिसमस और देशभक्ति के जीत गए जायेंगे। विभिन्न समाज के प्रतिनिधि, धर्मगुरु, स्कूली बच्चे, सामाजिक संगठन, एकता, शांति, पर्यावरण, क्रिसमस की झांकी के साथ ऊंट गाड़ी में एंजल्स और समाज में महिला उत्थान संबंधी झांकी होंगी
सदभाव की झलक रैली में नज़र आएगी। वहीँ विभिन्न स्कूल के बच्चे शांति, सर्वधर्म सदभाव और भाईचारे का सन्देश देंगे, क्रिसमस के प्यार, ख़ुशी और शांति के पर्व की सांता क्लॉज़ खुशियां बाटेंगे। उदियापोल, सूरजपोल, बापू बाजार, दिल्ली गेट, अश्विनी बाजार, हाथीपोल, चेतक सर्किल और कला मंडल पर विभिन्न धर्म के गुरु शांति संबोधन देंगे। रैली का समापन ‘आवर लेडी ऑफ़ फातिमा’ चर्च में होगा
मैत्री सदन की शांति रॉय बैठक में डॉ सूजन सिंह, अनिल मसीह, सुधाकर पियूष, मुश्ताक़ चंचल, ज़फर खान, जे रत्नकुमार, अमोस मीना, अरविन्द, मिस प्रतीक्षा, विवद भारतीय, रोहित मसीह, विभिन्न चर्चो के प्रतिनिधि, समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
