झोला छाप नीम हकीम डॉक्टर के विरुद्ध कार्यवाही
लोगो की जान से खिलवाड़ करने वाले झोला छाप नीम हकीम डॉक्टर को जिले के गोगुन्दा इलाके के पडावली गांव से पकड़ा गया। इस नीम हकीम से दवाइयों का ज़खीरा भी बरामद किया गया। जिले के गोगुन्दा क्षेत्र के पडावली गांव में नीम हकीम द्वारा इलाज की शिकायत पर खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में गठित टीम द्वारा कार्यवाही की गई।

इस टीम में औषधी नियंत्रण अधिकारी धीरज शर्मा, पीएचसी पडावली के चिकित्सा अधिकारी डाॅ. लाखन सिंह, जीएनएम फारूख, ओगणा थाने के कांस्टेबल रमेश कुमार व गजेन्द्र कुमार व नाहर सिंह द्वारा संबंधित झोलाछाप चिकित्सक के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
जांच के दौरान मौके पर बेनाम दुकान में पश्चिम बंगाल के कमलपुर निवासी रेबती बिस्वास चिकित्सा अभ्यास करते पाए गए। साथ ही मौके पर बिना लाइसेंस के औषधियों का भंडारण भी पाया गया।