पश्चिम क्षेत्र अंतर विवि महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में सौराष्ट विवि राजकोट विजेता


पश्चिम क्षेत्र अंतर विवि महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में सौराष्ट विवि राजकोट विजेता

मोहन लाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के मेजबानी में चल रहे पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में सौराष्ट विश्वविद्यालय राजकोट विजेता रही। फाईनल मुकाबला सौराष्ट विश्वविद्यालय राजकोट एवं आर.टी.एम विश्वविद्यालय नागपुर के मध्य खेला गया। सौराष्ट यूनिवर्सिटी राजकोट ने आर.टी.एम. विश्वविद्यालय नागपुर को सीधे सेटों में 25-18,25-23,25-19 से हराकर विजेता बना।

 

पश्चिम क्षेत्र अंतर विवि महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में सौराष्ट विवि राजकोट विजेता

मोहन लाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के मेजबानी में चल रहे पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में सौराष्ट विश्वविद्यालय राजकोट विजेता रही। फाईनल मुकाबला सौराष्ट विश्वविद्यालय राजकोट एवं आर.टी.एम विश्वविद्यालय नागपुर के मध्य खेला गया। सौराष्ट यूनिवर्सिटी राजकोट ने आर.टी.एम. विश्वविद्यालय नागपुर को सीधे सेटों में 25-18,25-23,25-19 से हराकर विजेता बना। वहीं राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान जयपुर ने मुम्बई यूनिवर्सिटी ऑफ मुम्बई को 25-20, 25-18,25-21 से हारकर तीसरे स्थान पर रहा व मुम्बई चौथे स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता की बेस्ट खिलाड़ी किंजल सौराष्ट यूनिवर्सिटी ऑफ राजकोट को घोषित किया गया। वही बेस्ट सैटर आर.टी.एम.विश्वविद्यालय नागपुर की दिशा देवालकर रही एवंम बेस्ट लिब्रो यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान जयपुर की जुम्बा को घोषित किया गया। आयोजन सचिव डॉ. दीपेन्द्र सिंह चौहान ने बताया की पारितोषिक वितरण समारोह के मुख्य अतिथी श्री अर्जुन लाल मीणा सांसद उदयपुर ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये वही मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय प्रो. जगदीश प्रसाद शर्मा ने उपविजेता रही आर.टी.एम. नागपुर के खिलाडि़यों को पुरस्कार प्रदान किये। एवं विशिष्ट अतिथी डॉ. राजकुमार शर्मा ई.यू.आई.एस. अध्यक्ष ने तृतीय स्थान पर रही यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान जयपुर को सम्मानित किया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags