ग्राम‘ में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के साथ सड़क सुरक्षा का संदेश

उदयपुर जिले में आयोजित राजस्थान ग्लोबल एग्रीटेक मीट (ग्राम) के दौर

 | 
ग्राम‘ में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के साथ सड़क सुरक्षा का संदेश

उदयपुर जिले में आयोजित राजस्थान ग्लोबल एग्रीटेक मीट (ग्राम) के दौरान परिवहन विभाग की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के साथ सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया।

प्रादेशिक परिवहन अधिकारी मन्नलाल रावत ने बताया कि आयोजन के दौरान ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के 4500 स्टीकर दुपहिया वाहनों पर तथा 3000 स्टीकर व रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप चार पहिया वाहनों पर लगाए गए। साथ ही सड़क सुरक्षा का संदेश देते 25 हजार 400 से अधिक पेम्फलेट्स भी वितरित किए गए।

इस अभियान के दौरान परिवहन विभाग के साथं स्वयं सेवी संस्थान आधार फाउंडेशन ने एन सी सी कैडेट्स, स्काउट गॉइडस के साथ मिलकर मैले में आने वाले सभी प्रकार के वाहनों पर स्टीकर लगाए तथा विज़िटर्स को सड़क सुरक्षा पर जागरूक किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News