आहड़ संस्कृति में देखी अपनी विरासत

जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक इतिहास एवं संस्कृति विभाग माणिक्य लाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय के स्नातक एवं स्नात्तकोत्तर के 60 विद्यार्थियों ने मंगलवार को आहड़ संग्रहालय का अवलोकन किया।

 | 

सहायक आचार्य डॉ. हेमेन्द्र चौधरी ने बताया कि विद्यार्थियों ने 4500 साल पुरानी ताम्रपाषाणिक संस्कृति आहड़ में स्थिति पुरास्थल में चूल्हे, मकान, आवासिय बस्ती, ग्रामीण संस्कृति की विशेषताओं का देखा साथ ही उस काल में लोग किस तरह व्यवहारिक रूप से अपना जीवन यापन करते थे उसके बारे में जाना।

छात्रों को संग्रहालय में स्थिति मृदभाण्ड, मूर्तिया, मृण मूर्तिया, सिक्के, खिलौने के अवषेष आदि के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News