ओसवाल महिला मंच का सावन उत्सव आयोजित

ओसवाल महिला मंच द्वारा सावन उत्सव मुखर्जी चौक स्थित ओसवाल भवन में आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगितायें आयोजित की गई। जिसमें भाग्यश्री गन्ना सावन क्वीन चुनी गई।

 | 

ओसवाल महिला मंच का सावन उत्सव आयोजित

उदयपुर। ओसवाल महिला मंच द्वारा सावन उत्सव मुखर्जी चौक स्थित ओसवाल भवन में आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगितायें आयोजित की गई। जिसमें भाग्यश्री गन्ना सावन क्वीन चुनी गई।

मंच की सचिव माया सिरोया ने बताया कि इस अवसर पर परिचय, टेलेन्ट एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के तीन राउण्ड आयोजित किये गये। इसमें प्रथम रनर अप आशा मोगरा, द्वितीय रनर अप अन्नू नागौरी, बेस्ट डांस क्वीन में प्रिया गलूण्डिया चुनी गयी। इसके अतिरिक्त बेस्ट ड्रेस में नविता भाणावत, बेस्ट मेंहदी में मजू श्रीमाल, बेस्ट टेलेन्ट में स्वाती जैन, बेस्ट स्माईल में किरण जारोली, रेनबो में क्षमा श्रीमाल विजेता रही।

CLICK HERE to Download UdaipurTimes to your Android device

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संगीता मोहनोत थी। निर्णायक अंशुमान थे। संचालन रेणु मेहता ने किया। कार्यक्रम में बीना भण्डारी, सचिव माया सिरोया, रेखा हड़पावत, आभा कोठारी, शीला डूंगरवाल, तारा भण्डारी, शिल्पा गलुण्डिया, नम्रता नलवाया, अन्नू मेहता सहित 200 से अधिक सदस्याएं मौजूद थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News