पेट्रोल-डीजल को कहे बाय-बाय! बड़ी फैमिली के लिए आज ही घर ले आए ये 3 इलेक्ट्रिक कारें, एक बार में दौड़ेगी 679 KM

 | 
पेट्रोल-डीजल को कहे बाय-बाय! बड़ी फैमिली के लिए आज ही घर ले आए ये 3 इलेक्ट्रिक कारें, एक बार में दौड़ेगी 679 KM

Udaipur Times, Automobile News : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच अब बड़ी फैमिली वाले लोग भी इलेक्ट्रिक कारों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। बाजार में अब ऐसी इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं, जिनमें 6 से 7 लोगों के बैठने की सुविधा के साथ लंबी ड्राइविंग रेंज भी मिलती है। अगर आप बड़ी फैमिली के लिए नई EV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो MG Hector Tomahawk EV, Mahindra XEV 9S और VinFast VF MPV 7 जैसे मॉडल आपके लिए विकल्प हो सकते हैं।

इनमें सबसे ज्यादा रेंज Mahindra XEV 9S के बड़े बैटरी पैक वाले मॉडल में मिलती है। कंपनी के मुताबिक यह एक बार फुल चार्ज होने पर 679 किलोमीटर तक चल सकती है। आइए जानते हैं इन तीनों इलेक्ट्रिक 7-सीटर कारों की कीमत, रेंज और खास फीचर्स के बारे में।

जाने MG Hector Tomahawk EV के बारे में...

लिस्ट में पहला नाम MG Hector Tomahawk EV का है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक SUV को 19.49 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर पेश किया है। इसके टॉप-स्पेक 7-सीटर Essence वेरिएंट की कीमत 23.49 लाख रुपये तक जाती है। इसमें ग्राहकों को BaaS यानी Battery as a Service का विकल्प भी मिलता है।

पेट्रोल-डीजल को कहे बाय-बाय!

डिजाइन की बात करें तो SUV में बड़े रेक्टेंगुलर LED हेडलैंप, स्लिम पियानो-ब्लैक ग्रिल और इल्यूमिनेटेड MG लोगो दिया गया है। इसके अलावा 18-इंच अलॉय व्हील्स, ब्लैक रूफ रेल्स, मस्कुलर व्हील आर्च और रैपअराउंड LED टेललैंप्स मिलते हैं।केबिन में बड़ा टचस्क्रीन, सॉफ्ट-टच मटेरियल और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 69.2 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिसे सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। यह मोटर 204 PS की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी के मुताबिक SUV फुल चार्ज में 517 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।

यह कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार करीब 8.2 सेकंड में पकड़ सकती है। इसमें 90 kW DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और बैटरी को 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में करीब 35 मिनट लगते हैं।

Mahindra XEV 9S में क्या है खास...

दूसरा नाम Mahindra XEV 9S का है। यह SUV खास इसलिए है क्योंकि इसे 6-सीटर और 7-सीटर दोनों कॉन्फिगरेशन में खरीदा जा सकता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 19.95 लाख रुपये से शुरू होकर 30.90 लाख रुपये तक जाती है।

Mahindra XEV 9S में 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh के तीन बैटरी पैक विकल्प मिलते हैं। इनके आधार पर इसकी रेंज क्रमशः करीब 521 किलोमीटर, 600 किलोमीटर और 679 किलोमीटर तक बताई गई है।

पेट्रोल-डीजल को कहे बाय-बाय!

अलग-अलग वेरिएंट में 228 bhp से लेकर 282 bhp तक की पावर मिलती है, जबकि टॉर्क 380 Nm तक है। बड़े बैटरी पैक वाले मॉडल में फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। कंपनी के मुताबिक इसे 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में करीब 20 मिनट लग सकते हैं।

फीचर्स की बात करें तो SUV में पूरी चौड़ाई में LED लाइट बार, कनेक्टेड DRLs, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल दिए गए हैं।

केबिन में 12.3-इंच की स्क्रीन, 16-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम, Dolby Atmos और पैनोरमिक स्काईरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा सभी रो में वेंटिलेटेड सीटें दी गई हैं। टॉप वेरिएंट में Level 2+ ADAS और 540-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

VinFast VF MPV 7 नए फीचर के साथ....

तीसरा विकल्प VinFast VF MPV 7 है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 24.49 लाख रुपये बताई गई है। बाकी दोनों कारों से अलग इसे केवल 7-सीटर लेआउट में पेश किया गया है।

इस इलेक्ट्रिक MPV में 60.13 kWh का यूजेबल बैटरी पैक मिलता है। इसके साथ फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 201 bhp की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी के मुताबिक VF MPV 7 एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 517 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। यह 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 9 सेकंड से कम समय में पकड़ सकती है।

पेट्रोल-डीजल को कहे बाय-बाय!

फैमिली के लिहाज से इसके केबिन को खास तरीके से डिजाइन किया गया है। इसमें थिएटर-स्टाइल सीटिंग अरेंजमेंट, फ्लैट फ्लोर और दूसरी रो में स्लाइडिंग व रिक्लाइनिंग सीटें दी गई हैं।

बूट स्पेस की बात करें तो सभी सीटों के इस्तेमाल के दौरान करीब 126 लीटर जगह मिलती है। वहीं, पीछे की रो को फोल्ड करने के बाद बूट स्पेस बढ़कर करीब 1,240 लीटर तक हो जाता है।

बड़ी फैमिली के लिए कौन सी EV बेहतर?

अगर आपकी प्राथमिकता लंबी रेंज है, तो Mahindra XEV 9S का 79 kWh बैटरी वाला मॉडल सबसे ज्यादा रेंज देता है। वहीं, MG Hector Tomahawk EV और VinFast VF MPV 7 भी 7 लोगों के परिवार के लिए उपयोगी विकल्प हो सकती हैं। आप खरीदारी से पहले कीमत, वास्तविक ड्राइविंग रेंज, चार्जिंग नेटवर्क, सीटिंग स्पेस और आपकी रोजाना की जरूरतों की तुलना करना बेहतर रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News