साया स्नेह मिलन समारोह आयोजित
सहस्त्र औदिच्य ब्राह्मण समाज के युवा संघठन साया का स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
सहस्त्र औदिच्य ब्राह्मण समाज के युवा संघठन साया का स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
साया खेल महोत्सव 2013 के संयोजक राहुल व्यास ने बताया की साया खेल महोत्सव 2013 के सफल आयोजन पर सहस्त्र औदिच्य ब्राह्मण समाज के भामाशाहों के सम्मान मे यहा दूध तलाई स्थित जल बुर्ज पर स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया।
जहाँ समाज के साया खेल महोत्सव 2013 के भामाशाहों ने अपने परिवार जन के साथ समारोह मे शिरकत की। इस अवसर पर कई खेल प्रतियोगिताओ के साथ स्नेहभोज का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर साया टीम के सदस्य सुधीर दवे, मनीष व्यास, डा. दीपक औदिच्य, संजय दवे, मनीष दवे, संजीव शर्मा, संजीव जानी, अनूप व्यास, भुवन रावल, प्रणय जानी, रवीद्र दीक्षित और देवर्षि व्यास मौजूद थे।
