साया खेल महोत्सव 25 दिसम्बर से

सहस्र औदिच्य ब्राहमण समाज का “खेल महोत्सव” सिजन-6” का भव्य आयोजन आगामी 25, 26 एवं 27 दिसम्बर, को बि.एन. के खेल मैदान पर आयोजित किया जायेगा।

 | 

सहस्र औदिच्य ब्राहमण समाज का “खेल महोत्सव” सिजन-6” का भव्य आयोजन आगामी 25, 26 एवं 27 दिसम्बर, को बि.एन. के खेल मैदान पर आयोजित किया जायेगा। 

”खेल महोत्सव“ का आयोजन सहस्त्र औदिच्य यूूथ एसोसियेषन – “साया” द्वारा किया जा रहा है। उल्लेखनिय है कि “साया द्वारा विगत् 5 वर्षो से “खेल महोत्सव” का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है, जिसमे समाज के सभी वर्ग के सदस्यो द्वारा उत्साह के साथ भाग लिया जाता है।

साया खेल महोत्सव के संयोजक राहुल व्यास ने बताया कि “खेल महोत्सव” का मुख्य आकर्षण क्रिकेट उत्सव रहेगा जिससे समाज के सदस्यो से अपनी-अपनी टीम बनाकर प्रविष्टियाँ आमंत्रित कि गयी, जिसमे कुल 13 टिमो ने प्रविष्टी करवायी, साथ ही “खेल महोत्सव” सिजन-6” को सफल बनाने के लिये समाज के वरिष्ठ सदस्यो का संरक्षक मंडल गठित किया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News