SBI के 1584 पदों पर भर्ती, जाने आवेदन और चयन का पूरा प्रोसेस ?
Udaipur Times, SBI Bank Jobs : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) के 1500 पदों के साथ स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (एससीओ) के तहत मेडिकल और लॉ क्षेत्र में भी भर्तियां निकाली हैं। पीओ देश की सबसे बड़ी बैंकिंग परीक्षाओं में से एक है। हर साल इसमें करीब 8 से 9 लाख उम्मीदवार आवेदन करते हैं। जनरल, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों से कोई फीस नहीं ली जाएगी। आवेदन के लिए पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें। फिर जरूरी जानकारी भरें, फीस जमा करें और फोटो, सिग्नेचर और अन्य दस्तावेज अपलोड करें। फॉर्म जमा करने के बाद प्रिंटआउट जरूर रखें।
वेबसाइट:sbi.bank.in
प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती
कुल पद:1500
जरूरी तारीखें:आवेदन की आखिरी तारीख 8 जुलाई है। प्रीलिम्स परीक्षा अगस्त में होगी।
योग्यता:किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से यूजी (UG) होना चाहिए। अंतिम वर्ष वाले भी पात्र हैं।
उम्र सीमा:21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए।
सैलरी पैकेज:शुरुआती बेसिक पे 48,480 रुपए होगी और मुंबई सेंटर के हिसाब से सालाना पैकेज लगभग 21.97 लाख रुपए होगा।
चयन कैसे होगा
तीन चरणों में चयन होगा- प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू/ग्रुप एक्सरसाइज। प्रीलिम्स के नंबर फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ेंगे।
बैंक मेडिकल ऑफिसर
एसबीआई ने बैंक मेडिकल ऑफिसर के पद पर भी योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
कुल पद:35
जरूरी तारीखें:आवेदन 14 जुलाई तक करें।
योग्यता और अनुभव:मान्यता प्राप्त कॉलेज से MBBS की डिग्री जरूरी है। जनरल प्रैक्टिशनर के पास 5 साल का और MD/MS वालों के पास 3 साल का अनुभव जरूरी है।
उम्र सीमा:अधिकतम 35 साल।
सैलरी:64,820-93,960 रु.
चयन कैसे होगा
अगस्त में ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद इंटरव्यू और लोकल लैंग्वेज (स्थानीय भाषा) का टेस्ट लिया जाएगा।
लॉ ग्रेजुएट्स की भर्ती
लॉ डिग्री वालों के लिए लीगल विभाग में मौका है।
पद और वैकेंसी:असिस्टेंट मैनेजर (लॉ) के 20 व डिप्टी मैनेजर (लॉ) के 29 पद।
आवेदन:14 जुलाई तक करें।
योग्यता:लॉ यूजी जरूरी है। (इंटीग्रेटेड लॉ वालों को प्रेफरेंस)
अनुभव:अ. मैनेजर के लिए 2 साल व डिप्टी मैनेजर के लिए 4 साल का अनुभव जरूरी है।
उम्र सीमा:25 से 35 साल है।
सैलरी:48,480-93,960 रु.
चयन कैसे होगा
ऑनलाइन लिखित परीक्षा (ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव) अगस्त 2026 में होगी, और उसके बाद इंटरव्यू लिया जाएगा।
