हरियाणा सरकार की 26 योजनाओं में करोड़ों का घोटाला, तत्कालीन DHO समेत 4 अधिकारियों पर FIR

 | 
हरियाणा सरकार की 26 योजनाओं में करोड़ों का घोटाला, तत्कालीन DHO समेत 4 अधिकारियों पर FIR

Udaipur Times, Haryana News, अंबाला : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा बागवानी विभाग की विभिन्न योजनाओं में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में 13 वर्ष बाद राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) ने कार्रवाई करते हुए तत्कालीन जिला बागवानी अधिकारी प्रेम सिंह संधू, एचडीओ सुरेश कुमार, डीपी शर्मा, राजकुमार राणा और अकाउंटेंट पूर्ण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

मुख्य सचिव, हरियाणा के माध्यम से विजिलेंस को 2013 में भेजी गई थी शिकायत

2006-07 से 2012-13 के बीच संचालित 26 योजनाओं में करोड़ों रुपये के गबन और अनियमितताओं से जुड़े हैं। शिकायत के अनुसार विभाग ने लाखों फलदार पौधे वितरित कर हजारों हेक्टेयर में बाग विकसित करने और किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत सब्सिडी देने का दावा किया, लेकिन मौके पर अधिकांश कार्य नहीं मिला। पुराने बागों के पुनर्जीवन, नर्सरी, टिश्यू कल्चर, सब्जी बीज, मशरूम, पालीहाउस, ड्रिप सिंचाई, जैविक खेती और मधुमक्खी पालन जैसी योजनाओं में भी अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। यह शिकायत वर्ष 2013 में मुख्य सचिव के माध्यम से विजिलेंस को भेजी गई थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News