सफाईकर्मियों का धरना समाप्त
नगर निगम में सफाईकर्मियों की भर्ती की मांग को लेकर पिछले 11 दिनों से कलेक्ट्री के बाहर धरना दे रहे सफाईकर्मियों ने गुरूवार को धरन समाप्त कर दिया है।
नगर निगम में सफाईकर्मियों की भर्ती की मांग को लेकर पिछले 11 दिनों से कलेक्ट्री के बाहर धरना दे रहे सफाईकर्मियों ने गुरूवार को धरन समाप्त कर दिया है।
ग्रामीण विधायाक सज्जन कटारा व अन्य काग्रेंसी पार्षदों के दखल के बाद धरना गुरूवार को समाप्त किया गया। पार्षद काजल आदिवाल ने बताया कि विधायाक सज्जन कटारा के आश्वसान व 1 जुलाई से सफाईकर्मियों की भर्ती के आश्वासन को लेकर धरना समाप्त किया गया है। भर्ती प्रकिया के 1 जुलाई से होने के आश्वासन पर प्रदर्शनकताओं ने धरने का समापन किया।
8 जुन से आखिल राजस्थान सफाई मजदूर कांग्रेस व महर्षि श्री वाल्मिकी युवा संगठन के द्वारा जिला कलेक्ट्री के बाहर धरना दिया जा रहा था। इस दौरान कई बार अधिकरियों के द्वारा आश्वासन दिया गया था। धरने के दौरान समाज के द्वारा सद्बुद्धि यज्ञ भी करवाया गया था।
समाज के द्वारा चेतावनी दी गई है कि 1 जुलाई से भर्ती प्रकिया प्रारम्भ नही हुई, तो पुनः 8 जुलाई से कलेक्ट्री के बाहर धरना देते हुये आन्दोलन किया जाएगा।