हरियाणा के मॉडल संस्कृति स्कूलों में शिक्षकों के तबादलों का शेड्यूल जारी, देखें पूरी जानकारी

 | 
हरियाणा के मॉडल संस्कृति स्कूलों में शिक्षकों के तबादलों का शेड्यूल जारी, देखें पूरी जानकारी 

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी मॉडल संस्कृति, पीएम श्री और सीएमईईई स्कूलों में शिक्षकों के तबादलों के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। यह प्रक्रिया टीचर ट्रांसफर पॉलिसी और डिप्लॉयमेंट पॉलिसी के तहत होगी। 

विभाग ने पात्र शिक्षकों को तय समयसीमा में प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस के अनुसार 10-11 सितंबर को वास्तविक, डिम्ड और रिक्तियों का निर्धारण एवं प्रकाशन होगा। 

जानकारी के अनुसार 12-13 सितंबर को स्वैच्छिक भागीदारी होगी। 14 सितंबर को नॉर्मलाइजेशन, रिक्तियों की गणना और प्रकाशन किया जाएगा। 

नियमित शिक्षकों के लिए स्टेशन च्वॉइस राउंड-1 में विकल्प 15-17 सितंबर तक भरे जाएंगे, जबकि एलोकेशन राउंड-1 18-19 को होगा। गेस्ट शिक्षकों के लिए स्टेशन च्वॉइस राउंड-2 20-21 सितंबर और एलोकेशन राउंड-2 22-23 को आयोजित किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News