पूर्व सैनिकों की प्रतिभावान पुत्रियों को छात्रवृत्ति

निदेशालय माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर द्वारा भूतपूर्व सैनिकों की कक्षा 11 व 12 में नियमित अध्ययनरत छात्रा के रूप में प्रतिभावान पुत्रियों को देय छात्रवृति योजना के अंतर्गत सत्र 2015.16 के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं।

 | 

लेण्कर्नल गुमान सिंह राव ने बताया कि जो छात्राएं 10वीं अथवा उसके समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 55 प्रतिशत अथवा इससे अधिक अंकों से उत्तीर्ण होए वे आवेदन की पात्र हांेगी। उन्होंने बताया कि छात्रवृति के लिए पात्र छात्राएं आवेदन पत्र इस कार्यालय एवं अपने जिले से संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त कर सकती है।

श्री राव ने बताया कि भरा हुआ आवेदन 25 जुलाई तक इस कार्यालय में सत्यापित करा सकते है तथा विस्तृत जानकारी इस कार्यालय व संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त कर सकते है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News