विद्यालय शतरंज महाकुंभ शुरू

सेन्ट्रल एकेडमी हिरणमगरी सेक्टर-5, व चेसमेन चेस एकेडमी की संयुक्त मेजबानी में द सिटी ओपन इन्टर स्कुल टीम चैम्पियनशीप शतरंज प्रतियोगिता हिरण मगरी सेक्टर-5 स्थित सेन्ट्रल एकेडमी स्कुल में शुरू हुई।

 | 

प्राचार्य सुनिला चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नारायण लाल प्रजापत, जिला शिक्षा अधिकारी जिनेन्द्र शास्त्री, पूर्व अध्यक्ष, भा.ज.यू.मौ., कूलदिप सिंह झाला द्वारा की गयी। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में शतरंज खेल को दिमागी विकास का खेल बताया। शीघ्र ही शतरंज खेल को राजस्थान बोर्ड में भी लागू करने की घोषणा की। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक राजेन्द्र तेली के अनुसार पहले दिन हुए मुकाबलों में सेट एथोनीज, एम.डी.एस. असेन्ट इन्टरनेशनल, सिडलिंग मोडर्न पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, महाराणा मेवाड़ विद्या मन्दिर सहित वरियता प्राप्त स्कूलों की टीमों ने विजय प्राप्त की। प्रतियोगिता का अगला चक्र रविवार प्रातः 08:30 बजे खेला जायेगा। समापन व पुरस्कार वितरण समारोह सांय 04:30 बजे होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News