भीषण गर्मी में यहां बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां, देखें शिक्षा विभाग का नया आदेश

 | 
भीषण गर्मी में यहां बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां, देखें शिक्षा विभाग का नया आदेश 

Udaipur Times, School Holiday News : स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही हैं। देश के परिषदीय और मान्यता प्राप्त बेसिक स्कूलों में गर्मी और हीट वेव को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि बड़ा बदलाव कर उन्हे बढ़ा दिया है। जनकारी के अनुसार अब हर वर्ष 20 मई से 20 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।

21 जून को योग दिवस पर बच्चे और शिक्षक मिलकर योग दिवस मनाएंगे, 22 जून से 24 जून तक शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। 25 जून से बच्चे स्कूल आएंगे।  School Holiday News

इस संबंध में उत्तर प्रदेश से अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने आदेश दिया है। अब तक बेसिक शिक्षा परिषद के शैक्षणिक कैलेंडर में हर वर्ष 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश निर्धारित था। जानकारी के अनुसार 16 जून से स्कूल खुल गए थे। अब 25 जून को बच्चे स्कूल जाएंगे।  School Holiday News

मिली जानकारी के मुताबिक विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों की तैयारियों के लिए 22, 23 और 24 जून को सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विद्यालय में उपस्थित रहना होगा। 

राजस्थान के शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। अब राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में 28 जून तक अवकाश रहेगा और स्कूल 29 जून से फिर से स्कूल खुलने वाले है।

मिली जानकारी के अनुसार, इससे पहले शिक्षा विभाग ने 20 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित किया था। 21 जून को रविवार होने के कारण स्कूल 22 जून से खुलने थे, लेकिन लगातार पड़ रही गर्मी और शिक्षक संगठनों की मांग के बाद सरकार ने अवकाश अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है।

भीषण गर्मी में यहां बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां, देखें शिक्षा विभाग का नया आदेश 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News