भीषण गर्मी के कारण बढ़ी कई राज्यों के स्कूलों की छुट्टियां, देखें छुट्टियों का नया शेड्यूल
Udaipur Times, Summer School Holidays 2026, Summer Vacation 2026 : स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। देशभर में तेज गर्मी ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया है, जिसके कारण आम जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए कई राज्यों ने स्कूलों की गर्मी की छुट्टियाँ घोषित कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, IMD ने चेतावनी दी है कि मई के मध्य से जून तक उत्तर और मध्य भारत में गर्मी और अधिक बढ़ सकती है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और तेलंगाना समेत कई राज्यों में तापमान काफी ज्यादा बढ़ गया है। Summer Vacation 2026
जानकारी के मुताबिक, स्थिति को देखते हुए कई राज्यों ने सरकारी, निजी, CBSE और ICSE स्कूलों के लिए छुट्टियों की तारीखें घोषित कर दी हैं। कुछ राज्यों में स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है ताकि छात्रों को दोपहर की तेज गर्मी से बचाया जा सके। Summer Vacation 2026
राज्य/क्षेत्र छुट्टियों की अवधि कुल अवधि
दिल्ली 11 मई से 1 जुलाई 2026 लगभग 51 दिन
उत्तर प्रदेश 20 मई से 15 जून 2026 27 दिन
राजस्थान 17 मई से 20 जून 2026 35 दिन
बिहार 1 जून से 20 जून 2026 20 दिन
हरियाणा 1 जून से 30 जून 2026 लगभग 30 दिन
तेलंगाना 24 अप्रैल से 11 जून 2026 लगभग 48 दिन
बदले स्कूल टाइमिंग
मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं, हालांकि दार्जिलिंग और कालिमपोंग को इससे बाहर रखा गया है। पंजाब में मौसम की स्थिति के अनुसार चरणबद्ध तरीके से स्कूल बंद किए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, ओडिशा सरकार ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की मंजूरी के बाद 27 अप्रैल से ही छुट्टियां घोषित कर दी थीं। Summer Vacation 2026
20 अप्रैल से 15 जून तक छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद रहने वाले हैं।
आंध्र प्रदेश में 24 अप्रैल से 11 जून तक अवकाश लागू किया गया है और निजी स्कूलों को छुट्टियों के दौरान कक्षाएं न चलाने की चेतावनी दी गई है। Summer Vacation 2026
जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र, झारखंड, नोएडा और गाजियाबाद के कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दी गई है। राजस्थान और NCR के कुछ हिस्सों में भी मॉर्निंग शिफ्ट लागू की गई है।
जरूरी सलाह
मिली जानकारी के अनुसार, लगातार गर्म होता वातावरण और हीट वेव में बच्चों को तेज धूप में बाहर जाने से बचाएं और उन्हें पर्याप्त पानी और तरल पदार्थ देते रहें। Summer Vacation 2026 दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच आउटडोर गतिविधियां कम करें और स्कूल खुलने से पहले बच्चों की स्लीपिंग रूटीन सामान्य करें साथ ही उन्हें हल्का और पौष्टिक भोजन दें।
