School Holidays: भीषण गर्मी के चलते राजस्थान से दिल्ली-यूपी तक स्कूल बंद, 50 दिन तक का अवकाश घोषित
Udaipur Times, School Holidays, Heatwave School Holidays 2026: स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव ने आम जन जीवन को बड़ी मुश्किल में डाल दिया है। मई आधा आते ही कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। ऐसे में सबसे ज्यादा समस्या स्कूली बच्चों को लेकर है। जानकारी के मुताबिक, इसी को ध्यान में रखते हुए कई राज्य सरकारों ने स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। साथी ही कई राज्यों में स्कूलों का समय बदल दिया गया है तो कहीं 40 से 50 दिनों तक की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, हरियाणा, पंजाब और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में अलग-अलग तारीखों से स्कूल बंद किए जा रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी फिर से लोगों को परेशान कर सकती है। इसी वजह से अभिभावक और छात्र छुट्टियों की तारीखों को लेकर लगातार जानकारी ले रहे हैं। School Holidays
50 दिन बंद रहेंगे स्कूल
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अप्रैल के आखिर से ही तेज गर्मी का असर देखने को मिला था। कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया। ऐसे में शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। राजधानी में 11 मई से 30 जून 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे। इसके बाद 1 जुलाई से दोबारा कक्षाएं शुरू होंगी। यानी बच्चों को करीब 50 दिनों का लंबा अवकाश मिलने जा रहा है। School Holidays
UP में छुट्टियां
मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के लिए अवकाश तय किया गया है। बेसिक शिक्षा परिषद के कैलेंडर के मुताबिक सरकारी प्राइमरी और जूनियर स्कूल 20 मई से 15 जून तक बंद रहेंगे। वहीं कई निजी स्कूल 15 मई के आसपास ही छुट्टियां शुरू कर सकते हैं। अगर तापमान में और बढ़ोतरी होती है तो जिला प्रशासन छुट्टियों की तारीख आगे बढ़ाने का फैसला भी ले सकता है। School Holidays
राजस्थान में छुट्टियाँ
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान में इस बार गर्मी ने अप्रैल से ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। कई जिलों में दोपहर के समय लू जैसे हालात बन गए। इसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने 17 मई से 20 जून 2026 तक गर्मी की छुट्टियां घोषित की हैं। कई जिलों में पहले ही स्कूलों का समय सुबह कर दिया गया है ताकि बच्चों को तेज धूप से बचाया जा सके। School Holidays
बंद रहेंगे स्कूल
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार में जून की शुरुआत से गर्मी की छुट्टियां लागू होंगी। राज्य शिक्षा विभाग के कैलेंडर के अनुसार 1 जून से 20 जून तक स्कूल बंद रहने की संभावना है। वहीं हरियाणा में भी 1 जून से 30 जून तक अवकाश रहने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि मौसम की स्थिति को देखते हुए छुट्टियों की अवधि बढ़ाई भी जा सकती है। School Holidays
पश्चिम बंगाल और पंजाब
जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल सरकार ने पहाड़ी क्षेत्रों को छोड़कर लगभग सभी जिलों में गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। दार्जिलिंग और कालिम्पोंग जैसे इलाकों में मौसम अपेाकृत ठंडा होने की वजह से अलग व्यवस्था रखी गई है। पंजाब में भी चरणबद्ध तरीके से मई और जून के दौरान स्कूल बंद रखने की योजना बनाई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के कई स्कूलों में सुबह की शिफ्ट लागू कर दी गई है, जबकि कुछ जगहों पर ऑनलाइन क्लासेस पर भी विचार किया जा रहा है। School Holidays
जानकारी के मुताबिक, अभिभावकों को सलाह दी जा रही है कि वो बच्चों को धूप में बाहर निकलने से बचाएं, ज्यादा पानी पिलाएं और स्कूल से जुड़ी हर नई सूचना पर नजर बनाए रखें। क्योंकि मौसम की स्थिति के अनुसार छुट्टियों की तारीखों में बदलाव संभव है।
