60 बच्चों को स्कूली शूज वितरण

राजकीय प्राथमिक विद्यालय रानवाड़ी बड़गांव पंचायत समिति में स्कूली बच्चों को शूज वितरण किये गये। भाजयुमो कार्यालय मंत्री जितेश कुमावत ने बताया कि जिन बच्चों के स्कूल जाते समय पांव में जूते चप्पल नहीं होते है ऐसे करीब 60 बच्चों को स्कूल शूज वितरण किये गये ।

 | 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री डॉ. किरण जैन थी। डॉ. किरण जैन ने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले छात्र को उनके उपयोगी सामग्री वितरण करना पूण्य का कार्य हैं ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष डॉ. जिनेन्द्र शास्त्री ने की। विशिष्ठ अतिथि भाजपा बड़गांव मण्डल अध्यक्ष भेरूसिंह देवड़ा, मण्डल महामंत्री अनिल चित्तौड़ा भाजयूमो नेता पी.के. साहू, सरपंच संगीता चित्तौड़ा, पूर्व सरपंच रूपलाल, विद्यालय प्राचार्य योगेश उपाध्याय, वार्ड पंच सायरा कुंवर, नारायणदेवी थे।

बच्चों को जूते वितरण करने में आर्थिक सहयोग पी.के. साहू एवं उनके मित्रों द्वारा किया गया। इस अवसर पर अध्यापक मंजू नाहर, नसरीन, माधुरीलता शर्मा, संध्या पालीवाल, रंजना चाष्टा आदि उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News