विद्यालय के बच्चों को स्कूल शूज वितरण
राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सेजों की भागल तह. गिर्वा जिला उदयपुर में बच्चों को 20 जोड़ी निःशुल्क स्कूल शूज भेंट किये गये। ज्ञातव्य है कि विद्यालय के बच्चे पढने के लिए बिना जुते चप्पल स्कूल आते थे।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सेजों की भागल तह. गिर्वा जिला उदयपुर में बच्चों को 20 जोड़ी निःशुल्क स्कूल शूज भेंट किये गये। ज्ञातव्य है कि विद्यालय के बच्चे पढने के लिए बिना जुते चप्पल स्कूल आते थे।
युवा मोर्चा के शहर जिला कार्यालय मंत्री जितेश कुमावत ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश व्यास थे श्री व्यास ने बच्चों को स्वच्छता अभियान एवं देश सेवा में लगने की प्रेरणा दी।
अध्यक्षता भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष डॉ. जिनेन्द्र शास्त्री ने की। श्री शास्त्री ने अध्यापकों एवं भामाशाहों को संदेश देते हुए कहा कि शहर के कई क्षेत्रों में गांव में विद्यालयों में हमें प्रायः कई बच्चे बिना जूते-चप्पल के घुमते हुए दिख जाते है। जिनके पांव में स्कूल में पहने को न तो जूते है एवं न ही घरों में पहने की चप्पल है। इस कारण बच्चे कभी तो धूप से लू के शिकार हो जाते है या कभी पांवों में कील अथवा पत्थर से चोट लग जाती है। ऐसे में डा. शास्त्री ने ऐसे पादुका जन जागरण अभियान के पुनित कार्य के लिए शहर के भामाशाह को सहयोग करने की अपील की।
विशिष्ठ अतिथि के रूप में गिर्वा उपप्रधान प्रियंका जैन, पंचायत समिति सदस्य मिठ्ठा लाल जैन, कानपुर के उपसरपंच नारायण डांगी थे। बच्चों को जूते वितरण करने में आर्थिक सहयोग डॉ. सीमा जैन का रहा।
इस अवसर पर डॉ. सीमा जैन, शुद्धि जैन, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती श्यामा नागदा, श्रीमती अनुकम्पा जैन, श्रीमती मंगला सारस्वत सहीत विद्यालय स्टॉफ मौजूद था।
