School Summer Vacations: स्कूली बच्चों की हुई मौज, कल से 20 जून तक रहेगी छुट्टियां, जानिये पूरी जानकारी

स्कूली बच्चों को भी 20 जून तक छुट्टियों का आनंद मिलेगा। इस बार 35 दिन छुट्टियां की गई है हालांकि हर साल 45 दिन की छुट्टियां होती है।
 | 
School Summer Vacations: स्कूली बच्चों की हुई मौज, कल से 20 जून तक रहेगी छुट्टियां, जानिये पूरी जानकारी

School Summer Vacations: राजस्थान के सरकारी और प्राईवेट स्कूलों में कल यानि 17 मई से छुट्टियां शुरु हो रही है। इस बार स्कूलों में सही तरीके से रखरखाव और पूरी सुरक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने हिदायतें जारी की है वहीं स्कूली बच्चों को भी 20 जून तक छुट्टियों का आनंद मिलेगा। इस बार 35 दिन छुट्टियां की गई है हालांकि हर साल 45 दिन की छुट्टियां होती है।

इस अवधि में सिर्फ एक दिन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्कूल खुलते हैं। इसके बाद वापस बंद हो जाते हैं और एक जुलाई से नियमित स्कूल खुलने लगते हैं, लेकिन इस बार सरकार ने 21 जून से ही नियमित स्कूल खोलने का कार्यक्रम जारी किया है।

विभाग ने कहा है कि स्कूल भवन बंद करने से पहले सभी कक्षा कक्षों एवं अन्य कमरों की सही तरह से देखभाल करें। इसके बाद ताले लगाए जाएं। ताकि कोई पशु-पक्षी कक्षा कक्षों में नहीं रह जाए। साथ ही छतों की भी अच्छी तरह से सफाई कराई जाए। इससे बरसात के दौरान पानी निकासी सही तरीके से हो सके। सभी संस्था प्रधानों को निर्देश दिए गए हैं कि अवकाश के दौरान समय-समय पर स्कूल की देखभाल भी कराई जाए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News