हरियाणा के पंचकूला समेत कई जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद ! जाने वजह ?
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के 7 जिलों में कल यानी सोमवार को स्कूल बंद रहने वाले है। जानकारी के अनुसार इस संबंध में जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (DEEO) ने 16 अगस्त को आदेश जारी कर दिए है और सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को छुट्टी करने के निर्देश दिए हैं।
आदेश से मिली जानकारी के अनुसार, सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। आदेश के मुताबिक, पंचकूला, पानीपत, करनाल, हांसी, फरीदाबाद, कैथल और झज्जर में स्कूल बंद रहेंगे। Haryana News
दरअसल, 15 अगस्त को विभिन्न परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कई स्कूली बच्चे और टीचर्स कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसको लेकर जब झज्जर में मंत्री आरती राव ने छुट्टी की घोषणा की तो बच्चे तालियां बजाने लगे। Haryana News
स्कूल रहेंगे बंद
DEEO की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट है कि जिले में संचालित सभी सरकारी और निजी स्कूल 17 अगस्त को बंद रहेंगे।
