सुखाडिया में विज्ञान अकादमी की कार्यशाला कल से शुरू
सुखाडिया विश्वविध्यालय में राष्ट्रिय विज्ञान अकादमी, इलाहाबाद द्वारा नेशनल "साइंटिफिक / रिसर्च पेपर राइटिंग" वर्कशॉप का 5 से 7 अप्रैल तक आयोजित होने जा रहा है, जिसमें विज्ञान अकादमी इलाहाबाद, दिल्ली, बैंगलोर से आए प्रोफेसर अपना उद्बोधन देंगे।

सुखाडिया विश्वविध्यालय में राष्ट्रिय विज्ञान अकादमी, इलाहाबाद द्वारा नेशनल “साइंटिफिक / रिसर्च पेपर राइटिंग” वर्कशॉप का 5 से 7 अप्रैल तक आयोजित होने जा रहा है, जिसमें विज्ञान अकादमी इलाहाबाद, दिल्ली, बैंगलोर से आए प्रोफेसर अपना उद्बोधन देंगे।
विज्ञान संकाय के डीन प्रो. महीप भटनागर ने जानकारी में बताया कि इस वर्कशॉप में उपस्थित होने के लिए पुरे देश से विद्यार्थी आए हैं, तथा उदयपुर के सभी विज्ञान से जुड़े छात्रों व शिक्षको को इस में आमंत्रित किया गया हैं।
इलाहाबाद से आए प्रो. आर.सी त्रिपाठी ने बताया कि विज्ञान से जुड़े लोग अपने शोध सफल पुरे तो कर लेते है, परन्तु उन्हें प्रदर्शित नही कर पाते हैं। अपने शोध को किस प्रकार से लिखकर प्रदर्शित किया जाए इसकी जानकारी इस तीन दिवसीय कार्यशाला में बताया जाएगा।
त्रिपाठी ने बताया कि अकादमी का यह छठा: वर्कशॉप है, पहले हुए वर्कशॉप से लगभग 1 हजार छात्र लाभान्वित हुए हैं। इस वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य विज्ञान के प्रति युवा पीढ़ी को जागरूक करना है।
