विज्ञान प्रदर्शनी का लोकार्पण व प्रदर्शनी का उद्घाटन कल

आलोक संस्थान द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी ‘सौयोजन’ एवं हनुमान चालीसा पर छात्रों द्वारा विशेष निर्मित (तेलचित्र) प्रदर्शनी मंगलवार 15 अक्टूबर को संस्थान के किड्स प्लेनेट हॉल में आयोजित की जाएगी।

 | 

आलोक संस्थान द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी ‘सौयोजन’ एवं हनुमान चालीसा पर छात्रों द्वारा विशेष निर्मित (तेलचित्र) प्रदर्शनी मंगलवार 15 अक्टूबर को संस्थान के किड्स प्लेनेट हॉल में आयोजित की जाएगी।

इस प्रदर्शनी में विज्ञान के छात्रों द्वारा तैयार किए गए मॉडल प्रदर्शित किए जाएँगे। विज्ञान अध्यापक चन्द्रशेखर शर्मा की देखरेख में छात्रों द्वारा मॉडल तैयार किए गए।

इस अवसर पर श्री हनुमान चालीसा पर आलोक सीरियर सैकण्डरी स्कूल के विभिन्न कक्षाओं के छात्र, छात्राओं द्वारा बनाए गए तेलचित्र की प्रदर्शनी ‘अथ श्री हनुमान चालीसा’ का उद्घाटन आलोक संस्थान के फाउण्डर-चेयरमेन श्यामलाल कुमावत करेंगे।

प्रदर्शनी 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक संस्थान परिसर स्थित श्रीराम उद्यान में आगामी दिवसों में श्रीरामकथा जो डॉ. प्रदीप कुमावत द्वारा की जा रही है उस दौरान भी जारी रहेगी।

इस प्रदर्शनी में हनुमान चालीसा के अन्तर्गत आए प्रत्येक दोहे की प्रत्येक पंक्ति को चित्रित किया गया है। प्रदर्शनी में कुल 70 तेलचित्र प्रदर्शित किए जाएँगे जो विद्यालय के छात्र, छात्राओं द्वारा बनाए गए चित्रों को प्रदर्शित किया जाएगा जिसका निर्देशन आलोक, हिरण मगरी की कला विभाग के प्रभारी श्रीमती मीनाक्षी शर्मा के निर्देशन में हुआ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News