सांइस क्वीज़ का आयोजन
स्थानीय विद्यालय एम.डी.एस. प्रताप नगर व सेक्टर-3 शाखा में आज सांइस क्वीज का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा नवी और दसवी के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
स्थानीय विद्यालय एम.डी.एस. प्रताप नगर व सेक्टर-3 शाखा में आज सांइस क्वीज का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा नवी और दसवी के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में कक्षा नवी व दसवी के विद्यार्थियों को पांच दल (ए, बी, सी, डी व ई) विभाजित किया गया। एक दल में छः विद्यार्थी थे। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान व रसायन विज्ञान से सबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए। बच्चो ने इस प्रतियोगिता में काफी उत्साह से भाग लिया और अच्छे अंक प्राप्त किए।
इस प्रतियोगिता ने बच्चों में विज्ञान के प्रति रूचि पैदा करने में मदद की।
इस प्रतियोगिता में दल ई के विद्यार्थी देवाषीष सैनी, यषुराज, चिराग जैन, सुप्रिया काबरा, कामा जैन व नवीन गर्ग तीस में से तीस अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे। एम.डी.एस. स्कूल के निदेशक डॉ. शैलेन्द्र सोमानी ने विजेता टीम को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।