जिले की 102 बेटियों को स्कूटी वितरित
जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, उदयपुर के तत्वाधान में अनुसूचित क्षेत्र की 102 प्रतिभावान छात्राओं को निःशुल्क स्कूटी का वितरण आज मॉडल रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल ढीकली में समारोह पूर्वक किया गया।

जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, उदयपुर के तत्वाधान में अनुसूचित क्षेत्र की 102 प्रतिभावान छात्राओं को निःशुल्क स्कूटी का वितरण आज मॉडल रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल ढीकली में समारोह पूर्वक किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद अर्जुनलाल मीणा, अध्यक्ष विधायक नानालाल अहारी एवं विशिष्ठ अतिथि विधायक फूलसिंह मीणा व अमृतलाल मीणा थे।
सांसद श्री मीणा ने प्रतिभावान छात्राओं एवं अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए वर्तमान सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिये राजस्थान की यशस्वी मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने अपने पूर्व कार्यकाल में यह योजना प्रारम्भ की थी। इस वक्त भी वे इस क्षेत्र के विकास के लिये समर्पित है। उन्होने छात्राओं से आगे भी और अधिक अंक अर्जित कर अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की।
विधायक श्री अहारी ने समस्त छात्राओं को बधाई देते हुए और ज्यादा प्रगति करने की प्रेरणा दी। सलूम्बर विधायक अमृतलाल मीणा ने सभी छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त कर उच्च पद प्राप्त करने की कामना की। क्षेत्रीय विधायक फूलसिंह मीणा ने छात्राओं को जीवन में निरन्तर प्रगति करने एवं अपने श्रेष्ठ कार्यो से देश का नाम रोशन करने की कामना की।
समारोह में अतिथियों का स्वागत उप जिला शिक्षा अधिकारी शम्भूसिंह चुण्डावत एवं आभार परियोजना अधिकारी हर्ष सावनसूखा ने आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन स्कूल के प्रधानाचार्य मगनलाल जोशी ने किया।
