साईकल मैराथन से किया स्कॉटिश साइकिलिस्ट का सम्मान
वन विभाग के नेतृत्व में आज सुबह एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस साइकलोथन का मुख्य उद्देश्य उदयपुरवासियों को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करने के साथ साथ एक स्कॉटिश साइकिलिस्ट डेनिस डेविस का सम्मान का सम्मान भी था । डेनिस 2 दिन पहले ही उदयपुर आये है, वे 12 देशो की यात्रा साइकिल पर कर चुके है।

रैली आज सुबह 7 बजे चेतक सर्किल स्थित वन विभाग कार्यालय से होते हुए मोती मंगरी, फतेहसागर, देवाली, सहेलियों की बाड़ी होते हुए फिर चेतक सर्किल पहुंची। लगभग 7 किलोमीटर की साइकिल मैराथन में कई साइकिल प्रेमियों ने भाग लिया। रैली में भाग लिए स्थानीय लोगों ने डेनिस को उदयपुरवासियो से परिचय कराने के साथ साथ उदयपुर की संस्कृति का जिक्र करते हुए रेली का सफ़र तय किया। रैली के दौरान पूरे रास्ते “साईकल चलाओं दोस्त बनाओं” का नारा लगाते हुए रैली को पूरा किया।
डेनिस ने बताया कि उन्होंने साइकिल पर 12 देशों में लगभग साथ हज़ार किलोमीटर से भी ज्यादा की यात्रा करते हुए 2 दिसम्बर को उदयपुर पहुंचे।