स्काउट एवं गाइड सम्मान समारोह
राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के अन्तर्गत इण्डो अमेरिकन पब्लिक स्कूल बलीचा में बुधवार को स्काउट एवं गाइड के राज्य पुरस्कार प्राप्त छात्र-छात्राओ का सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वित
राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के अन्तर्गत इण्डो अमेरिकन पब्लिक स्कूल बलीचा में बुधवार को स्काउट एवं गाइड के राज्य पुरस्कार प्राप्त छात्र-छात्राओ का सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम मुख्य अतिथि सहायक राज्य संगठन आयुक्त मान महेन्द्र सिंह भाटी तथा सुजान सिह छाबड़ा, हड़पावत चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष ऐवन्तीलाल हड़पावत, सचिव उम्मेदमल नागौरी विद्यालय निदेशक के.एन. विजयन एवं प्राचार्या श्रीमती रीनिका रॉय के विशिष्ट आतिथ्य मे सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि ने स्काउट एवं गाइड को राष्ट्रहित में अपना योगदान देने की बात कही एवं समाजसेवा के लिए सदेव तत्पर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम समाप्ति पर सभी अतिथियो ने मूक पंछियो के लिए चुग्गे एवं परिण्डे बांधे एवं इनके संरक्षण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विद्यालय के स्काउट गाइड प्रभारी तेजप्रकाश माली एवं श्रीमती सरोज जांगिड भी मौजूद रहे।