स्काउट गाइड दिवस 7 को

भारत स्काउट व गाइड स्थापना दिवसर के अवसर पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय उदयपुर के तत्वाधान में 7 नवम्बर की सुबह 11.00 बजे भारत स्काउट व गाइड फ्लेग का विमोचन सांसद रघुवीर मीणा करेंगे। स्काउट मण्डल मुख्यालय के सीओ सुरेन्द्र कुमार पाण्डे ने बताया कि इस दिन संगठन से जुड़े समस्त […]

 | 

भारत स्काउट व गाइड स्थापना दिवसर के अवसर पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय उदयपुर के तत्वाधान में 7 नवम्बर की सुबह 11.00 बजे भारत स्काउट व गाइड फ्लेग का विमोचन सांसद रघुवीर मीणा करेंगे।

स्काउट मण्डल मुख्यालय के सीओ सुरेन्द्र कुमार पाण्डे ने बताया कि इस दिन संगठन से जुड़े समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता, कब, बुलबुल, स्काउट गाइड, रोवर रेंजर द्वारा झण्डा बिक्री अभियान प्रारम्भ कर यह राशि स्काउट गाइड संगठन को सशक्त बनाने के लिए एकत्रित करेंगे। यह अभियान 30 नवम्बर तक जिले भर में संचालित होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News