स्काउट गाइड एक आन्दोलन है: कुरैशी
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल उदयपुर की कार्यकारिणी बैठक आज मण्डल मुख्यालय कार्यालय सभागार में मण्डल मुख्यायुक्त एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जमिल अहमद कुरैशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल उदयपुर की कार्यकारिणी बैठक आज मण्डल मुख्यालय कार्यालय सभागार में मण्डल मुख्यायुक्त एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जमिल अहमद कुरैशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
कार्यकारिणी में गत सत्र की उपलब्धियों का सिहांवलोकन एवं आगामी सत्र हेतु नई कार्य योजना तैयार की गई। कार्यकारिणी में मण्डल क्षेत्र में आयोजित वर्षपर्यन्त शिविरों, गतिविधियों एंव कार्यक्रमों हेतु बजट पारित किया गया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में कुरैशी ने कहा कि स्काउट गाइड एक आन्दोलन है और आन्दोलन को चलाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। समानता, बन्धुत्व, नैतिक मूल्यों को समाज तक पहुँचाना होगा। इससे स्काउट गाइड संगठन की साख में इजाफा होगा एंव साथ ही समाज में भी नैतिक मूल्यों के प्रभाव से अच्छे नागरिक तैयार होंगे।