उदयपुर जिले के स्काउट गाइड पाकिस्तान व जापान जायेंगे
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के अनुसार 14वीं राष्ट्रीय जम्बूरी पाकिस्तान एवं 23वी विश्व स्काउट गाइड जम्बूरी जापान में आयोजित होनी है। इन दोनों जम्बूरी में उदयपुर जिले के स्काउट गाइड सम्मिलित होगें।

सी.ओ. स्काउट एम.आर. वर्मा ने बताया कि पाकिस्तान एवं जापान में आयोजित होने वाली जम्बूरी में उदयपुर जिले से वे स्काउट गाइड एवं स्काउटर गाइडर सम्मिलित हो सकेगें जिन्होंने पास पोर्ट बनवा रखा है। उन्होंने बताया कि मण्डल मुख्यालय उदयपुर से आवेदन प्राप्त कर 26 सितम्बर तक पूर्ण भरकर जमा करवाने के बाद राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली से चयन होने वाले स्काउट गाइड एवं स्काउटर गाइडर सम्मिलित हो सकेगें।