स्काउट ग्रीष्मकालीन शिविर 17 मई से
शहर की प्रतिभाओं को निखारने, उनमें निष्ठा एवं स्वावलम्बन, आत्मविश्वास आदि गुणों का विकास को लेकर राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के द्वारा ग्रीष्माकालीन अभिरूचि केन्द्र एवं शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर ग्रीष्मावकाश के समय का सदुपयोग करने की दृष्टि से राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय उदयपुर के द्वारा किया जाता है।
स्काउट के सी.ओ. एम आर वर्मा ने बताया कि कुशल, प्रशिक्षित एवं अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण और कुकिंग, सिलाई, कढाई, बुनाई, पेटिंग, मेहन्दी, नृत्य, ब्यूटिशियन, ज्वैलरी मैंकिग, घरेलु साज सज्जा, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, सॉफ्ट टॉयज, इग्लिश स्पीकिंग, वाद्य यंत्र आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा।
शिविर शहर के आलोक उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतहपुरा उदयपुर में आयोजित किया जा रहा है। ग्रीष्मकालीन अभिरूचि केन्द्र का शुभारम्भ 17 मई 2013 से होगा।