स्काउट्स गाइड्स ने मदार नहर में किया श्रमदान
पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण जनचेतना अभियान के तहत गुरुवार को मदार नहर में श्रमदान कर नहर का स्वरूप निखारा गया।

मानमहेन्द्रसिंह भाटी सहायक राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) ने बताया कि इस अवसर पर स्काउटस गाइड्स एवं रोवर्स रेंजर्स सहित मण्डल सचिव सुरेशचन्द्र खटीक, सी.ओ.स्काउट छैलबिहारी शर्मा, स्थानीय संघ सचिव किशनलाल सालवी, स्काटर डालचन्द सुथार, डालचन्द शर्मा, ज्योति वैष्णव, लोकेश प्रजापति, नरेन्द्रसिंह राठौड़ एवं प्रेरणा पब्लिक स्कूल में संचालित अभिरूचि केन्द्र के सभागियों ने श्रमदान में हाथ बटाया।
भाटी ने बताया कि अभियान के तहत शुक्रवार को सोफिया सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, सुन्दरवास एवं हैप्पी होम उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुरोहितों की मादडी में पोस्टर प्रतियोगिताऐं आयोजित होगी।