हरियाणा में SDE अफसर को किया गया सस्पेंड, जाने इसकी बड़ी वजह ?

 | 
हरियाणा में SDE अफसर को किया गया सस्पेंड, जाने इसकी बड़ी वजह ?

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के सोनीपत से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम के दौरान सभागार के एसी में गड़बड़ी पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। एचवीसी व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाली इलेक्ट्रिकल शाखा के एसडीई युद्धवीर दलाल को निलंबित कर दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार, वहीं मेंटेनेंस इंचार्ज डॉ. प्रवीण गर्ग को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एचवीसी व्यवस्था की मरम्मत करने वाली कंपनी क्लाइमावेनेटा क्लाइमेट टेक्नोलॉजीज और उसके निदेशक सुभाष चंदा के खिलाफ थाना मुरथल में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मुख्यमंत्री वीरवार को विश्वविद्यालय में आधुनिक दक्षता केंद्र का उद्घाटन करने पहुंचे थे। कुलसचिव डॉ. अमित कुमार की शिकायत के अनुसार, एचवीसी सिस्टम के रखरखाव के तहत मरम्मत के लिए संबंधित कंपनी ने 28,45,576 रुपये का प्रस्ताव दिया, जिसे मंजूरी मिलने के बाद पूरी राशि अग्रिम ले ली, लेकिन काम निर्धारित समय में पूरा नहीं किया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक बाद में कलपुर्जे बदलने के लिए 6.15 लाख रुपये अतिरिक्त मांगे गए। विश्वविद्यालय को दूसरी एजेंसी सीआईएस ग्लोबल इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड से 10.62 लाख में काम करवाना पड़ा। पुलिस ने धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News